Himachal : किशनपुरा जेल में कैदियों ने वार्डर पर किया हमला, 5 पर मामला दर्ज
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 10:32 AM (IST)
Himachal News : हिमाचल प्रदेश में नालागढ़ की किशनपुरा सब-जेल में जेल वार्डर पर हमले के बाद मानपुरा थाना की पुलिस ने रविवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अलग-अलग धाराओं के तहत पांच कैदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
शिकायत के मुताबिक, जेल वाडर्र रोहित कुमार मंडी का रहने वाला है और सब-जेल किशनपुरा में तैनात है। वह पहरेदारी ड्यूटी पर जब था, तभी कैदियों ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना में कैदी सूर्यतेज, दीपक, सुनील, गुरचरण और गगन ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में रोहित कुमार के सिर और पीठ में चोटें आईं।
मामले की जांच जारी
शिकायतकर्ता ने कहा कि जब हेड कांस्टेबल नंदलाल उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचा, तो कैदियों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बाद में ड्यूटी पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में किया। आरोप है कि कैदियों ने न सिफर् ड्यूटी में रुकावट डाली बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की जांच जारी है।

