चुनावी ड्यूटी के चलते ITBP जवान के साथ हुआ हादसा, मौत

Tuesday, Nov 19, 2019 - 09:31 AM (IST)

नूरपूर (ब्यूरो): उपमंडल नूरपुर की पंचायत ममूंह गुरचाल के गांव मैहरका के आईटीबीपी जवान शेर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह की चुनावी ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। मृतक जवान के चाचा राममुर्ति ने बताया कि अर्धसेना बल के उच्च अधिकारियों द्वारा सोमवार सुबह फोन पर सूचना दी गई कि शेर सिंह की झारखंड में चुनाव ड्यूटी पर थे। इस दौरान दूरसंचार व्यवस्था बनाने के दौरान शेर को 11 हजार वोल्टेज की तारों का करंट लगा, जिससे उनकी मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार शेर सिंह आईटीबीपी में छत्तीसगढ़ में बतौर वायरलैस आपरेट सेवारत था और उनकी करीब 10 साल की सर्विस हुई थी। परिजनों के अनुसार मृतक जवान की पार्थिव देहपार्थिव देह मंगलवार को पहुंचेगी। बता दें कि मृतक जवान की पत्नी गृहिणि है व उसकी एक 4 साल की बेटी है।

kirti