हार्ट अटैक से ITBP के जवान की चंडीगढ़ में मौत, कलोह गांव का था रहने वाला

Friday, Jul 20, 2018 - 11:15 AM (IST)

हमीरपुर : बमसन विकास खंड टौणी देवी की ग्राम पंचायत भटेड़ के कलोह गांव के 25 वर्षीय देसराज पुत्र प्रकाश चंद जोकि आई.टी.बी.पी. चंडीगढ़ में तैनात था, की गत दिवस हृदय गति रुकने से मौत हो गई जिसकी सूचना आई.टी.बी.पी. की चंडीगढ़ यूनिट से वीरवार सुबह ही परिजनों को दूरभाष पर मिली। देसराज की अभी शादी भी नहीं हुई थी तथा उसके पिता का देहांत हो चुका है। देसराज एक सप्ताह पहले ही छुट्टी काटकर गया था। परिजनों के अनुसार बुधवार रात को बेटे से बात हुई थी तथा अपने मंझले भाई की शादी के बारे में पूछ रहा था। परिजन मृतक जवान की पाॢथव देह लाने चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। मृतक का अंतिम संस्कार 20 जुलाई को कलोह गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। पंचायत प्रधान देसराज, मृतक के बड़े भाई विपिन व राकेश ने उक्त घटना की पुष्टि की है। 

kirti