-10 डिग्री में ITBP जवानों ने बर्फ में किया Yoga, हैरान कर देगी VIDEO

Friday, Jun 21, 2019 - 01:10 PM (IST)

कुल्लू: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हिमाचल में भी विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम करवाए गए। कुल्लू जिले में समुद्रतल से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग पास पर बर्फ और माइनस 10 डिग्री तापमान में आईटीबीपी के जवानों ने योग किया। साथ ही लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।


आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे इतनी कड़ाके की ठंड में जवानों ने योगा किया। इसके अलावा हिमाचल के हर जिला मुख्यालय में लोगों ने योग किया।


शिमला के रिज मैदान, मनाली और धर्मशाला समेत सभी बड़े शहरों में योग कार्यक्रम हुए और रोहतांग में कड़ाके की ठंड के बीच सुबह 6 बजे ही योगा किया गया।


 केंद्रीय आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार आईटीबीपी जवानों रोहतांग के साथ कुल्लू के बबेली में ब्यास नदी के किनारे योगाभ्यास किया।

Ekta