छत्तीसगढ़ में बिलासपुर का जवान शहीद,सैन्य सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार(Video)

Friday, Dec 06, 2019 - 12:12 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश) : छत्तीसगढ़ के नारायणगढ़ में शहीद हुए सी.आर.पी.एफ. जवान महेंद्र सिंह का उनके गांव के शुक्र खड्ड के श्मशानघाट पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार राजकीय सैन्य सम्मान के साथ किया गया। जिला प्रशासन व स्थानीय नेताओं तथा स्थानीय जनता ने अंतिम संस्कार में भाग लिया। उनके बच्चों ने उन्हें मुखाग्नि दी। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत छत के संडियार गांव के सी.आर.पी.एफ . जवान महेंद्र सिंह बुधवार को छत्तीसगढ़ के नारायणगढ़ में सुबह उन्हीं के साथी जवान द्वारा गोली का शिकार हो गए थे तथा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सी.आर.पी.एफ . जवान महेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव संडियार पहुंचा।


उनके दोनों पुत्रों ने उन्हें मुखाग्नि दी। प्रशासन की तरफ से डी.सी. बिलासपुर राजेश्वर गोयल, एस.पी. बिलासपुर साक्षी वर्मा, एस.डी.एम. घुमारवीं, डी.एस.पी. घुमारवीं, स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग व मंडल भाजपा कार्यकारिणी, झंडूता भाजपा मंडल कार्यकारिणी व पूर्व विधायक राजेश धर्माणी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

kirti