भाजपा को आशीर्वाद लेने का समय नहीं बल्कि काम कर जनता की सेवा का समय है: चंद्र

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 11:09 AM (IST)

कोटला (अभिषेक) : पूर्व सांसद एवं वर्तमान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रो. चंद्र कुमार ने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत अम्बल के गांव हारियां, ठेहडू और ग्राम पंचायत भलाड़ में लोगों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को खत्म करने के मुद्दे पर जीतकर सत्तासीन हुई थी, लेकिन न तो महंगाई खत्म हुई और न ही बेरोजगारी व न ही भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं तथा महंगाई के बोझ तले जनता दब कर रह गई। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर महिलाओं को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का अपनी वाणी पर ही नियंत्रण नहीं रहा है। भाजपा सरकार मात्र यात्राओं के बहाने जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में जन आशीर्वाद यात्रा हुई, लेकिन समझ नहीं आया कि अनुराग ठाकुर किस बात का आशीर्वाद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो पेट्रोल के दाम 50 से 60 रुपए व रसोई गैस 450 से 500 रुपए में मिल जाती थी, लेकिन तब भाजपा नेता खूब हो-हल्ला करते थे। इसके विपरीत आज महंगाई आसमान छू रही है तो सब चुप हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News