IPH मंत्री इन एक्शन, नगर निगम के SDO को सस्पैंड करने के निर्देश

Saturday, Jun 02, 2018 - 08:53 PM (IST)

शिमला: सूबे के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को नगर निगम शिमला के एक सहायक अभियंता (एस.डी.ओ.) को सस्पैंड करने के निर्देश दिए हैं। एस.डी.ओ. पर संजौली व आसपास के इलाकों में जल वितरण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे हैं। सचिवालय में आयोजित बैठक में आई.पी.एच. मंत्री ने एस.डी.ओ. को जल्द सस्पैंड करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जल वितरण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


एम.सी. के अधिकारी-कर्मचारियों में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद एम.सी. के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है क्योंकि शैड्यूल तय होने के बाद भी बहुत से क्षेत्रों में लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। 3 दिन पहले भी आई.पी.एच. मंत्री ने पानी की लीकेज पर पी.डब्ल्यू.डी. के कसुम्पटी में तैनात एक कनिष्ठ अभियंता को सस्पैंड करने के निर्देश दिए थे। एम.सी. आयुक्त ने पानी देने के लिए तैनात 3 नोडल ऑफिसर को नोटिस देकर उनके खिलाफ कार्रवाई के संकेत दे दिए हैं। इनसे एम.सी. ने कारण पूछा है कि लोगों केबार-बार फोन करने के बाद भी फोन क्यों नहीं उठाए और उनके मोबाइल बंद क्यों थे?

Vijay