भूस्खलन से आई.पी.एच. को 15 लाख का नुक्सान

Saturday, Sep 29, 2018 - 10:00 AM (IST)

धर्मशाला(जिनेश) : शनिवार से लेकर सोमवार तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने आई.पी.एच. मंडल धर्मशाला की दिक्कतें ओर भी बढ़ा दी हैं। बारिश से धर्मशाला आई.पी.एच. मंडल के अंतर्गत घेरा में भू-स्खलन से पेयजल सप्लाई पाइपें बहने से विभाग को लगभग 15 लाख रुपए का नुक्सान उठाना पड़ा है। 3 दिन लगातार क्षेत्र में हुई तेज बारिश से घेरा की पहाडिय़ों पर हुए भू-स्खलन की चपेट में आने से पेयजल पाइपें तहस-नहस हो गर्ईं। हालांकि इन पाइपों से धर्मशाला शहर को पेयजल सप्लाई दी जाती है। पाइपें तहस-नहस होने से शहर में आंशिकरूप से पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई है, लेकिन जैसे ही विभाग को इसका पता चला तो विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए समस्या को पनपने से पहले ही इसका समाधान किया गया।

भू-स्खलन से पेयजल स्रोत नष्ट 
विभागीय अधिकारियों की मानेें तो बारिश के दौरान घेरा में भू-स्खलन होने से पेयजल सप्लाई की 70 मीटर से अधिक 8 इंच की पाइपें बह गईं। साथ ही घेरा के साथ लगते विभाग के पेयजल स्त्रोत भी पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जिसकी सूचना मिलने पर विभाग की टीम को तुरंत मौके पर भेजा दिया गया है। टीम ने मौके का मुआयना करके आला अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया, जिस पर धर्मशाला मंडल से तहस-नहस हुई पाइपों के स्थान पर नई पाइपें डालने के लिए पाइपें भेज दी गई हैं, वहीं धर्मशाला शहर में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए सप्लाई भी नड्डी स्थित स्त्रोत से दी जा रही है। शुक्रवार को आई.पी.एच. के आला अधिकारियों ने भी मौके का दौरा करके नुक्सान का आकलन किया और विभागीय अधिकारियों ने धर्मशाला शहर के लोगों से अपील की है कि पानी का दुरुपयोग न करें। 
 

kirti