यहां हाईवे पर पड़ा गड्ढा दे रहा हादसों को न्यौता

Friday, Mar 23, 2018 - 12:36 PM (IST)

परवाणु: शहर से गुजर रहे ओल्ड हाईवे में शिवालिक होटल के सामने पड़ा गड्ढा हादसों को न्यौता दे रहा है। हैरानी की बात है कि यह गड्ढा पिछले वर्ष बरसात के दौरान पड़ा था। अभी तक लोक निर्माण विभाग ने इसे ठीक करना जरूरी नहीं समझा है। बता दें कि ओल्ड एन.एच. पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहन आवाजाही करते हैं। यहां पर खतरनाक बात तो यह है कि यह गड्डा एक मोड़ पर बना हुआ है और रात के समय में यह चालकों को साफ दिखाई नहीं देता। 
 

Punjab Kesari