नशे में धुत्त होकर ससुराल पहुंचा दामाद, फिर किया कुछ ऐसा कि.....

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2017 - 10:58 PM (IST)

भोरंज: उपमंडल भोरंज के डाडू निवासी एक युवक ने ससुराल में आकर शराब के नशे में जहर निगल कर अपनी जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार (33) पुत्र रत्न चंद रविवार रात शराब के नशे में अपने ससुराल धमरोल गया था और अपने ससुराल वालों से अपनी पत्नी को लेकर बहस करने लग पड़ा। राजेश कुमार ने ससुराल वालों को बताया कि उसने जहर की गोलियां निगल ली हैं और थोड़ी ही देर में मरने वाला है। ससुराल वालों ने इसकी जानकारी भोरंज पुलिस को दी। 

पत्नी के साथ चल रहा था विवाद 
भोरंज पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे सिविल अस्पताल भोरंज पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। राजेश कुमार की वर्ष, 2012 में शादी हुई थी और उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इस संदर्भ में एस.एच.ओ. भोरंज सी.आर. चौधरी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News