रोजगार का सुनहरा मौका, हमीरपुर में 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 12:35 PM (IST)

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के मुख्य औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में वैल्डर, हैल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 60 पदों को भरने के लिए 22 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। ये साक्षात्कार बाज सिक्योरिटी सर्विसेज एंड मैन पॉवर नालागढ़ द्वारा लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि वैल्डर एवं हैल्पर के 30 पदों के लिए वैल्डर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष पात्र होंगे। इनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार से 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। सिक्योरिटी सुपरवाइजर और महिला एवं पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 30 पदों के लिए अभ्यर्थी दसवीं या बारहवीं पास होना चाहिए। महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की आयु 23 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार से 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इन सभी उम्मीदवारों के कार्य स्थल नालागढ़ और बद्दी में ही होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News