रेणुका जी मेला शुरू, CM जयराम ने भगवान परशुराम की पालकी को दिया कंधा (Pics)

Sunday, Nov 18, 2018 - 05:06 PM (IST)

नाहन (सतीश): मां-बेटे के मिलन के प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का रविवार को विधिवत रूप से आगाज हो गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ददाहू खेल मैदान में देवपूजन करने के बाद भगवान परशुराम की पालकी को कंधा दिया और विधिवत शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

शोभायात्रा के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मेले का शुभारंभ हो जाता है। सी.एम. जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को मेले की शुभकामनाएं दी।

शोभायात्रा के दौरान पूरी रेणुका घाटी माता रेणुका जी और भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठी।

लोगों ने ढोल-नगाड़े की धुनों पर माता रेणुका और भगवान परशुराम के जयकारे लगाए इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

Vijay