शिमला में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव शुरू, केंद्रीय राज्य संस्कृति मंत्री ने किया शुभारंभ

punjabkesari.in Thursday, Jun 16, 2022 - 04:23 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज से अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ शुरू हुआ है। इस उत्सव का शुभारंभ गेयटी थियेटर में केन्द्रीय संस्कृति व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। इस उत्सव मे देश-विदेश से करीब 425 साहित्यकार, लेखक और जाने-माने विद्वान भाग ले रहे हैं। ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ की कड़ी में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में ये उत्सव हो रहा है। इस अवसर पर जगतगुरु रामानंदचार्य स्वामी रामभदृचार्य सहित प्रदेश शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर व राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर की पत्नी अनघा आर्लेकर उपस्थित रहीं।
PunjabKesari

केंद्रीय राज्य संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान शिमला जैसे एतिहासिक शहर मे ये आगाज किया गया जो ऐतिहासिक है और इस दौरान आजादी के 75 वर्षो मे साहित्यिक रूप मे हम कहां  पहुचे और आगे 25 वर्षों में कहां पहुंचना हैख, इसका रोडमैप बनेगा।  इसलिए इस उत्सव का उद्देश्य यह मंथन है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन अब संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर वर्ष देश के अलग-अलग स्थानों पर किए जाएंगे। शिमला की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां अनेकों ऐतिहासिक स्थल हैं और इस जगह का अपना अलग महत्व है, ऐसे मे संस्कृति मंत्रालय द्वारा पर्यटन विभाग के सहयोग से जल्द ही एक बड़े संगीत महोत्सव के आयोजन की योजना है, जिसके लिए जल्द शिमला व आसपास के क्षेत्रों में स्थान व समय का चयन किया जाएगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News