इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता का आगाज, प्रदेशभर के 27 कॉलेजों से खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

punjabkesari.in Tuesday, Dec 14, 2021 - 03:08 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : जिला मुख्यालय के पीजी कॉलेज में आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की दो दिवसीय इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 27 कॉलेजों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। मंगलवार को शुरू हुई प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न होगी। 

जिला मुख्यालय के पीजी कॉलेज में मंगलवार को इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 2 दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए किया। इसी प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हिमाचली टीम का चयन किया जाएगा। इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 27 कॉलेजों के खिलाड़ी प्रतिभा के जौहर दिखाने के लिए ऊना पहुंचे हैं। इस मौके पर वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए पीजी कॉलेज ऊना के प्राचार्य डॉ त्रिलोक चंद और अन्य तमाम स्टाफ सदस्यों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि पीजी कॉलेज प्रदेश का सबसे बेहतरीन कॉलेज है। यहां शैक्षणिक व्यवस्था के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी खिलाड़ियों को अच्छा मंच प्रदान किया जाता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने आए सभी खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना से खेलने का आह्वान किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News