नाहन में इंटर कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, 9 कॉलेजों की महिला खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा

Wednesday, Oct 10, 2018 - 03:45 PM (IST)

नाहन (सतीश): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता का नाहन में आज शुभारंभ हो गया। 2 दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य भर से 9 कॉलेजों की लगभग 100 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। नाहन कॉलेज की प्रिंसीपल वीना राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर महिला खिलाडिय़ों में बेहद उत्साह है। प्रतियोगिता के पहले दिन नाहन कॉलेज ने सोलन को जबकि ऊना कॉलेज ने शिमला सेन बिट्स कॉलेज की टीम को पराजित किया।

Vijay