स्वतंत्रता सैनानियों के परिवारों का अपमान, सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

Thursday, Jun 28, 2018 - 05:16 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन में क्रांति ज्वाला प्रजामंडल ने प्रेस वार्ता में जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सैनानियों के परिजनों के प्रति प्रशासन का रवैया बेहद आहत करने वाला है और उन्हें अपमानित किया जा रहा है। इसलिए वह आज मीडिया के समक्ष अपना दर्द और व्यथा रखने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने बताया कि 2007 में प्रशासन ने उन्हें स्वतंत्रता सैनानी होने का प्रमाण पत्र दिया था। जिसके आधार पर कागजात भरे जाने थे, इसलिए वह उनके पास गए तो उन्होंने 2007 में बने प्रमाण पत्र को मानने से मना कर दिया। साथ ही दोबारा से प्रमाण पत्र बनाने को कहा। इतना ही नहीं उनसे अभद्र व्यवहार भी किया गया जो स्वतंत्रता सैनानियों का अपमान है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राज्यपाल से की है। रोष प्रकट करते हुए प्रजामंडल के राज्य अध्यक्ष भरत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में स्वतंत्रता सैनानियों के परिवारों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। वहीं सरकारी फरमान स्वतंत्रता सैनानियों के सम्मान पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। छोटे-छोटे सर्टिफिकेट उन्हें दोबारा से बनाने के आदेश दिए जा रहे हैं जो सरासर गलत है। स्वतंत्रता सैनानियों का अपमान है। इसलिए जिला सोलन के स्वतंत्रता सैनानी जल्द ही रणनीति बनाकर सरकार को स्वतंत्रता सैनानियों को दिया गया। सम्मान वापिस करेंगे और जल्द ही एकत्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। 

Ekta