भाजपा के भीतरघातियों पर 19 को होगा फैसला, धूमल का बड़ा बयान

punjabkesari.in Thursday, Nov 16, 2017 - 04:53 PM (IST)

शिमला : भाजपा के सीएम कैंडिडेट प्रेम कुमार धूमल वीरवार को अपने सरकारी आवाज पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर और पटाखे फोड़कर उनका स्वागत किया। वीरवार को सरकारी आवास के प्रांगण में उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, भाजपा निश्चय ही 60 प्लस का आंकड़ा छूएगी। 

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि आने वाली 18 दिसंबर को इस बात का फैसला हो जाएगा। उन्होंने शिमला 19 नवंबर को होने वाली जिलाध्यक्षों की मीटिंग को लेकर कहा, इस बैठक का उद्देश्य विधानसभा चुनाव के दौरान जिलाध्यक्षों के प्रबंधन और कमियों को लेकर किया है। चुनाव के मुद्दों पर ही इसमें चर्चा होगी। यह कोई बड़ी बैठक नहीं है यह छोटी मीटिंग है। उन्होंने संवाददाता के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, प्रदेश व जिला भाजपा संगठन भीतरघातियों की गहन जांच करेगा। 

उनकी पूरी बात सुनने के बाद ही प्रदेश संगठन अंतिम निर्णय लेगा। प्रदेश भाजपा संगठन इसके ऊपर संज्ञान लेगा। उन्होंने आगे कहा, हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के बीच ही लड़ाई रही है। हिमाचल की जनता का विश्वास हिमालच प्रशासन और पुलिस में खत्म हो गया था। जनता के जानमाल की सुरक्षा नहीं हो पा रही थी। भाजपा लोगों के जानमाल की सुरक्षा को प्राथमिकता देेगी। हिमालच में भाजपा सरकार बनते ही कानून व्यवस्था की हालत को सुधारा जाएगा। इस चुनाव में बीजेपी को समर्थन का अपार समर्थन मिला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News