INOX विंड के कामगारों का अनोखा प्रदर्शन, कमीजें उतार फैक्ट्री के बाहर दिया धरना(video)

Saturday, May 19, 2018 - 02:50 PM (IST)

ऊना(अमित):ऊना के बसाल में स्थित INOX विंड कंपनी के कामगारों की हड़ताल थमने का नाम नहीं ले रही है। मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे कामगारों ने शनिवार को कमीजें खोलकर फैक्ट्री के आगे प्रदर्शन किया। आरोप है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा कामगारों को 2 माह का वेतन नहीं दिया जा रहा है और जब वेतन मांगा गया तो चार कामगारों को टारगेट करके उनके तबादले कर दिए गए। वहीँ कंपनी प्रबंधन ने कामगारों के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि नियमों के तहत चार लोगों का तबादला किया गया है और इन तबादलों को लेकर कामगारों की हड़ताल अवैध है।

कामगारों ने चेतावनी दी
आई नॉक्स विंड के कामगारों और प्रबंधन के बीच पनपा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 10 मई से शुरू हुई कामगारों की हड़ताल के बाद से ही कंपनी प्रबंधन और कामगारों के बीच श्रम विभाग और प्रशासन द्वारा कई बार वार्ता करवाई गई लेकिन सभी वार्ताएं बेनतीजा रही। कामगारों ने कहा कि कंपनी द्वारा दो सालों से वेतन में बढ़ौतरी नहीं की गई और न ही सरकार द्वारा निर्धारित वेतन उन्हें दिया जा रहा है। कामगारों ने चेतावनी दी है कि जब तक चार कामगारों के तबादले रद्द नहीं होंगे और बकाया वेतन नहीं मिलेगा प्रदर्शन जारी रहेगा।

kirti