INDvsPAk मैच से पहले मां नैना देवी की शरण में पहुंचे BCCI के पूर्व अध्यक्ष, मांगी ये दुआ

Sunday, Jun 18, 2017 - 12:17 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम): भारत-पाक के फाइनल मैच से पहले मां नैना देवी जी के दरबार में पहुंचे बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने भारत की जीत के लिए दुआ की। बताया जाता है कि रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान के फाइनल मुकाबले में उन्होंने कहा कि भारत की निश्चित तौर पर जीत होगी। उन्होंने नगर निगम के चुनावों में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया और वीरभद्र सरकार पर जमकर निशाने साधे।  


भाजपा नेताओं का मंदिर न्यास की तरफ से स्वागत
बताया जाता है कि हमीरपूर संसदीय क्षेत्र की रथ यात्रा की शुरुआत भाजपा नेताओं ने विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी मंदिर में मां के दर्शन करके की भाजपा नेताओं में सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक रणधीर शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा ने पूजा अर्चना की और बिधिबत रूप से परिबर्तन यात्रा की सफलता के लिए और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की रिकॉर्ड जीत के लिए दुआ की। वहीं मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल ने मां की चुनरी और फोटो भेंट कर भाजपा नेताओं का मंदिर न्यास की तरफ से स्वागत किया।