उद्योग मंत्री ने साधा निशाना, बोले-राफेल यानी राहुल गांधी फेल

Sunday, Sep 23, 2018 - 11:03 PM (IST)

डाडासीबा: हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि देश के अंदर कहीं भी समर्थन न मिलने के कारण राहुल गांधी और उनके साथी राफेल का अनावश्यक मुद्दा उछाल कर अपनी ही फ जीहत करवा रहे हैं जबकि राफेल मसले से जुड़े तथ्यों के बारे में उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है। राफेल यानी राहुल गांधी फेल बताते हुए मंत्री ने कहा कि यह देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ  आरोप लगाने वालों को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा क्योंकि लंबे अरसे के बाद देश को एक विश्वास योग्य नेता प्रधानमंत्री के रूप में मिला है, जिस पर जनता आंखें बंद करके विश्वास कर सकती है।

 

Vijay