नशे में धुत्त बाइक सवार गिरा, हालत गंभीर

Monday, Sep 17, 2018 - 07:37 PM (IST)

इंदौरा (अजीज/आशीष): पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत सोमवार को एक 36 वर्षीय युवक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया। दुर्घटना इंदौरा-गंगथ मार्ग सीरॉक स्कूल के निकट हुई। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में धुत्त था और नशे के कारण ही बाइक पर नियंत्रण खो बैठा तथा गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व साक्ष्य जुटाए। एस.एच.ओ. संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल आई.पी.सी. 279, 337 व 185 यातायात अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घायल युवक मलकीत पुत्र दुर्गादास निकटवर्ती गांव पनियाला का रहने वाला है।

 

Kuldeep