इंदौरा में फिर कोरोना की दस्तक, 3 प्रवासी पॉजिटिव

Monday, Aug 03, 2020 - 11:04 PM (IST)

इंदौरा ( अजीज): जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा में कोरोना ने फिर दस्तक दी है। यहां 3 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें प्रशासन द्वारा आइसोलेट कर दिया गया है। प्रशासन फिलहाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए उक्त व्यक्तियों की संपर्क हिस्ट्री जांच रहा है। उक्त लोग लगभग एक सप्ताह पहले ही यहां आए थे। इस संदर्भ में एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने बताया कि पश्चिमी बंगाल से यहां 26 जुलाई को अपने काम पर लौटे 3 लोगों को प्रशासन द्वारा भोग्रवां स्थित जहां वे एक दुकान में रहते थे, क्वारंटाइन किया गया था। लेकिन अब वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, प्रशासन द्वारा हर तरह के एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उधर, सूत्रों की मानें तो यह लोग भोग्रवां में रह रहे थे और स्थानीय दुकान पर भी रोजमर्रा की जरूरतों के सामान हेतु व समीपवर्ती जल स्त्रोत पर भी जाया करते थे। हालांकि अभी तक प्रशासन द्वारा गांव को सील नहीं किया गया है। कल तक उनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाकर आगामी आदेश प्रशासन जारी करेगा।

Kuldeep