इंडियन टैक्नोमैक घोटाला : CID के हत्थे चढ़े कंपनी के 2 पदाधिकारी, रिमांड पर भेजे

Saturday, Feb 16, 2019 - 09:54 PM (IST)

पांवटा साहिब: 6 हजार करोड़ रुपए के इंडियन टैक्नोमैक घोटाले के मामले में सी.आई.डी. ने कम्पनी के 2 पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के आद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सी.आई.डी. ने इंडियन टैक्नोमैक कम्पनी के यूनिट हैड त्रिलोचन विस्वाल पुत्र मान गोविंद निवासी ओडिशा व ग्रुप ऑफ  कम्पनी के सचिव गौतम सेठ पुत्र कृष्ण लाल सेठ निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों को पांवटा साहिब की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

Vijay