ऊना में भारतीय कोर्फबाल फैडरेशन कप का आगाज, 9 राज्यों के 250 खिलाड़ी लेंगे भाग

Thursday, Jan 31, 2019 - 04:12 PM (IST)

ऊना (अमित): ऊना के इंदिरा मैदान में वीरवार को 3 दिवसीय भारतीय कोर्फबाल फैडरेशन कप का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर वीरेंद्र कंवर का काॅर्फ बॉल फैडरेशन के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। इंदिरा मैदान में 3 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 9 राज्यों के करीब 250 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर खेल के मैदान बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों में भूमि उपलब्ध होगी वहां मनरेगा और 14वें वित्तायोग के सहयोग से खेल के मैदान बनाए जाएंगे।

बिना नेता और बिना नीति की पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस

वहीँ उन्होंने प्रियंका गांधी की राजनितिक एंट्री पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अब राहुल गांधी पर भी भरोसा नहीं रहा है इसलिए प्रियंका को सामने लाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना नेता और बिना नीति की पार्टी बनकर रह गई है।

Vijay