घर पहुंचे Indian idol के Finalist नितिन, कहा- जल्द बॉलीवुड में गूंजेगी उनकी आवाज

Friday, Dec 28, 2018 - 01:44 PM (IST)

ऊना(अमित): गायन प्रतियोगिता इंडियन आइडल में सफलता के झंडे गाड़कर हिमाचल का नाम रोशन करने वाले नितिन कुमार आज अपने गृह जिला ऊना पहुंचे। जहां विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहीँ विभिन्न संस्थाओं ने ऊना जिला का नाम रोशन करने वाले नितिन को सम्मानित किया गया। नितिन की झलक पाने और सेल्फी खिंचवाने के लिए स्कूली बच्चों युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नितिन ने मीडिया से बातचीत में अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और जनता को दिया। वहीँ नितिन ने बताया कि जल्द ही बॉलीवुड में भी उनकी आवाज सुनाई देगी। नितिन ने युवा पीढ़ी को अपने लक्ष्य को पाने के लिए काम करने का संदेश भी दिया।
 

kirti