अगले 10 वर्षों में चांद पर बेस बना सकता है भारत, DRDO के पूर्व वैज्ञानिक ने किया बड़ा दावा

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2019 - 10:54 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत अगले 10 वर्षों में चांद पर बेस बनाने में सक्षम होगा। यह दावा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व वैज्ञानिक ए शिवाथानु पिल्लई ने किया है। उन्होंने कहा कि चांद पर हीलियम-3 के विशाल भंडार को देखते हुए भारत ऐसा कर सकता है। हीलियम-3 एक गैर रेडियोसक्रिय पदार्थ है जो यूरेनियम की तुलना में 100 गुना अधिक ऊर्जा पैदा कर सकता है।
PunjabKesari

भारत बहुमूल्य कच्चे माल (हीलियम-3 के) के प्रचुर भंडार का प्रोसेस करने के लिए चंद्रमा पर एक फैक्टरी स्थापित करने और उससे प्राप्त किए गए हीलियम-3 को पृथ्वी पर लाने में सक्षम हो जाएगा। उन्होंने कहा है की भारत चांद पर अपने ठिकाने का भविष्यम में होने वाली लॉन्चिंग का इस्तेमाल कर सकता है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News