Children's Day पर बच्चों के चहेते MLA इंद्रदत लखनपाल ने बांटी चॉकलेट, कहा- सितारों की तरह चमकते रहें

Thursday, Nov 14, 2019 - 02:29 PM (IST)

बडसर: देशभर में आज (14 नवंबर को) बाल दिवस के रूप में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है। इसी कड़ी में जिला हमीरपुर की बडसर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक इंद्रदत लखनपाल बच्चों के साथ कुछ पल बिताने स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों को चॉकलेट्स बांटी।

चाचा नेहरू की जयंती पर उन्हें याद करते हुए विधायक इंद्रदत लखनपाल बडसर के साथ लगते सीनियर सेकेंडरी स्कूल भकरेड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताते हुए खूब हंसी ठिठोली की और बाद में उन्हें चॉकलेट्स बांटी।



खास मुलाकात के दौरान विधायक लखनपाल ने चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई और खेलों के लिए प्रेरित करते हुए मोबाइल और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। विधायक ने कहा कि आज के ये बच्चे कल का भविष्य हैं जो आगे चलकर देश को संभालेंगे, लिहाजा आज अगर इन्हें अच्छी परवरिश और अच्छा वातावरण मिलेगा तभी कल ये अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।



गौरतलब है कि जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था, इसीलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। नेहरू अक्सर कहा करते थे कि ‘ये बच्चे ही देश का भविष्य हैं। अगर ये बच्चे अच्छी शिक्षा और परवरिश में रखे जाएंगे तो वो अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। ये ही बच्चे आगे चलकर देश के नेता बनेंगे’।

Prashar