पूर्व CPS नीरज भारती की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पटियाला हाऊस कोर्ट ने दिए FRI दर्ज करने के आदेश

Wednesday, Apr 10, 2019 - 11:16 PM (IST)

शिमला: वर्ष 2016 में सोशल मीडिया पर आर.टी.आई. एक्टिविस्ट देवाशीष भट्टाचार्य के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती सहित अन्य 8 लोगों की दिक्क तें बढ़ गई हैं। भट्टाचार्य ने बताया कि इस मामले को लेकर उनके आवेदन पर दिल्ली पटियाला हाऊस कोर्ट की मैट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट ने बुधवार को पूर्व सी.पी.एस. सहित अन्यों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

पी.एम. व केंद्रीय मंत्री पर की थी अभद्र टिप्पणी

भट्टाचार्य के अनुसार पूर्व सी.पी.एस. ने वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसका जब उन्होंने विरोध जताया तो उनके बारे में भी सोशल मीडिया पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। ऐसे में उन्होंने तात्कालीन राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

दिल्ली पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज करने से कर दिया था इंकार

भट्टाचार्य के अनुसार दिल्ली पुलिस ने भी एफ.आई.आर. दर्ज करने से इंकार कर दिया, ऐसे में उन्होंने अदालत का रुख किया और 156 (3) के तहत एक आवेदन दायर किया और उस आवेदन पर आज आदेश जारी हुए। वहीं इस मामले पर जब पूर्व सी.पी.एस. नीरज भारती से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Vijay