मोदी सरकार के कार्यकाल में हिंसक घटनाओं में हुई बढ़ौतरी

Tuesday, Apr 10, 2018 - 02:32 PM (IST)

चम्बा : जब से केंद्र में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार बनी है, तब से पूरे देश में सांप्रदायिक और जातीय ङ्क्षहसा के मामलों में बढ़ौतरी हुई है। इसके चलते देश का प्रत्येक व्यक्ति खुद को असुरक्षित माहौल में पा रहा है। जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों ने मुंह पर काली पट्टियां बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अगुवाई में डी.सी. के माध्यम से केंद्र के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।

केंद्र सरकार के प्रति लोगों में विश्वास कम
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा के सत्तासीन होने से देश में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है तो साथ ही जानमाल का भारी नुक्सान हुआ है। केंद्र सरकार के प्रति लोगों में विश्वास कम हुआ है। पठानिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोगों के जानमाल की सुरक्षा करने में पूरी तरह से असफल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों की वजह से लोगों में रोष व्याप्त है। 


जाति-जनजाति वर्ग के लोगों पर अत्याचार
इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता सुरेंद्र भारद्वाज के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव नीरज नैय्यर और युवा कांग्रेस अध्यक्ष चम्बा कपिल भूषण सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। समाज में जातीय और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब से यह कानून निष्प्रभावी हो गया है, तब से अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों पर अत्याचार व उत्पीड़न के आसार बढ़ गए हैं। 
 

kirti