पुलिस ग्राऊंड में दौड़ लगाते युवक के साथ हुआ हादसा, मिली दर्दनाक मौत

Thursday, Sep 14, 2017 - 11:44 PM (IST)

धर्मशाला: पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही आरक्षी पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ लगाते समय एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करीब साढ़े 4 बजे उक्त युवक अन्य युवाओं के साथ पुलिस ग्राऊंड धर्मशाला में दौड़ लगा रहा था कि अचानक वह चक्कर खाकर गिर गया। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों द्वारा युवक को एम्बुलैंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

ज्वाली का रहने वाला था युवक
मृतक की पहचान रजत (22) पुत्र अशोक कुमार गांव कुठेड़ तहसील ज्वाली के रूप में हुई है। उक्त युवक भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपने मित्रों व भाई के साथ आया हुआ था। उसने आई.टी.आई. की थी। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों व डाक्टरों की मानें तो पुलिस भर्ती के दौरान मरने वाले युवक का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि किन कारणों से युवक की मौत हुई है।