रोहडू से दिल्ली जा रही HRTC बस के साथ हुआ हादसा, 2 को मिली मौत

Thursday, Dec 27, 2018 - 04:44 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के रोहडू में एक सड़क हादसा हो गया है।  जहां एक बस की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। जिसके चलते चालक व परिचालक की मौत हो गई। जबकि आधा दजर्न यात्री जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुतािबक हिमाचल रोडवेज के रोहड़ डिपो की एक बस रात के समय चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ निकली थी। जैसे ही वह सुबह साढ़े पांच बजे के करीब समालखा के गांव पट्टीकल्याणा के नजदीक पहुंची तो तभी आगे चल रहे एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई।मृतकों की पहचान परिचालक जगदीश व चालक राज सिंह के रुप में हुई है। वहीं गांव करहंस के नजदीक एक थ्री व्हीलर पलटने पर कई यात्री बाल बाल बच गए।

kirti