अम्ब-ऊना हाईवे पर हादसा: डिवाइडर पर चढ़ाई गाड़ी, बाल-बाल बचे 4 लोग (PICS)

Friday, Oct 26, 2018 - 03:57 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): अम्ब-ऊना हाईवे के पास पक्का परोह में एक सड़क हादसे में 4 लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को 108 एम्बुलैंस से सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार के मुताबिक हादसा वीरवार देर रात उस समय हुआ जब ऊना से अम्ब की तरफ आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पक्का परोह में रेलवे पुल के नीचे डिवाइडर पर चढ़ गई और एक पिल्लर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


पुलिस का कहना है कि कार में सवार लोग हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित करने के बाद वापिस बैजनाथ (कांगड़ा) के मंदेड  गांव जा रहे थेI इस सड़क दुर्घटना में कार चालक त्रिलोक चंद (56) पुत्र कृपा राम निवासी टिकरी तहसील जोगिन्दरनगर जिला मंडी, स्वर्णा देवी (46) त्रिलोक चंद, प्रकाश चंद (63), शुभम कपूर (10) पुत्र बलबीर चंद निवासी गांव मंदेड तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा घायल हुए हैंI डी. एस. पी. अम्ब मनोज जम्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि हादसा हुआ है लेकिन अभी तक घायल लोग बयान देने की स्थिति में नहीं हैI घायलों के ब्यान लेने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगीI ए.एस.आई. अर्जुन राणा मामले की जांच कर रहे हैंI


 

 

Ekta