ऊना में कोरोना के 31 केस आए सामने, एक मरीज की मौत

Friday, Nov 06, 2020 - 11:19 PM (IST)

ऊना (विशाल) : जिला ऊना में देर शाम तक आई कोविड-19 टेस्टों की रिपोर्ट में 31 नए मरीज सामने आए हैं तो होम आइसोलेट चल रहे एक मरीज की मौत हो गई है। अब जिला में कुल मृतकों की संख्या 16 पहुंच गई है। कुल पॉजीटिव में से 18 मरीज बुधवार के पैंडिंग आरटीपीसीआर सैंपल्स में से निकले हैं जबकि 4 मरीज आज हुए एंटीजेन टेस्टों में पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि इन सभी मरीजों के इलाज के लिए दिशानिर्देश दे दिए गए हैं। 

टांडा मेडिकल कॉलेज से बुधवार के पैंडिंग सैंपलज में से 18 पॉजीटिव मरीजों में अम्बोटा निवासी 39 व 40 वर्षीय महिलाएं व 34 वर्षीय पुरुष, ललड़ी निवासी 33 वर्षीय महिला, अम्ब निवासी 24 और 40 महिलाएं, जाड़ला कोइडी से 45 वर्षीय पुरुष व 40 वर्षीय महिला, गगरेट निवासी 27 वर्षीय महिला , बंगाणा निवासी 26 व 56 वर्षीय पुरुष, दियाड़ा निवासी 33 वर्षीय पुरुष, जखेड़ा निवासी 47 वर्षीय पुरुष, ईसपुर निवासी 9 वर्षीय बच्चा, भटोली निवासी 52 वर्षीय महिला, बसदेहड़ा निवासी 46 वर्षीय महिला, संतोषगढ़ निवासी 28 वर्षीय पुरुष और तनोह निवासी 32 वर्षीय महिला शामिल हैं।

वीरवार को कोविड जांच के लिए टांडा मैडीकल कालेज भेजे गए 239 सैंपलों में से 8 लोग संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को भेजे गए 525 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी शेष है। उपमंडल अम्ब के कुठेड़ा खैरला निवासी 52 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय युवक प मुबारिकपुर स्थित उद्योग के 32 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। हरोली उपमंडल के कुंगड़त अस्पताल का 49 वर्षीय कर्मचारी भी पॉजिटिव है। ऊना उपमंडल के तहत पेखह्यूबेला स्थित प्राइवेट आईटीआई से 32, 29 और 65 वर्षीय 3 कर्मचारी, जिला मुख्यालय के वार्ड नं.-3 के गोविंदनगर की 20 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। वहीं ट्रूनेट सैंपल में लोअर बसाल की 28 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है।

आज हुए एंटीजेन टेस्टों में कुल 4 मरीज पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें सलोह निवासी 59 वर्षीय महिला, कुरियाला निवासी 40 वर्षीय पुरुष, टक्का रोड़ निवासी 32 वर्षीय महिला और मंदली निवासी 23 वर्षीय महिला पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं, जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव भड़ोलियां खुर्द निवासी 63 वर्षीय कोविड-19 पॉजीटिव पुरुष की मौत हो गई है। उक्त मरीज 1 नवम्बर को आई रिपोर्टस में पॉजीटिव पाया गया था। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसको होम आइसोलेट किया गया था। उक्त मरीज की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आगामी कदम उठाने शुरू कर दिए।

prashant sharma