त्रिलोकपुर में नवरात्रों के दूसरे दिन 12000 श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2020 - 06:40 PM (IST)

कालाआम (अंजलि) : त्रिलोकुपुर माता बालासुन्दरी मन्दिर में चल रहे आश्विन नवरात्र पर्व के दूसरे दिन लगभग 1200 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करके माता का आर्शीवाद प्राप्त किया। त्रिलोकपुर मन्दिर प्रबंधन न्यास ने बताया कि पहले दिन माता को लगभग 10 लाख 67 हजार रूपये नगद राशि  तथा 8 ग्राम सोना और 2 किलो 700 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। वहीं नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों द्वारा करीब 7,49,000 चढ़ावे के रूप में अर्पित किए गए। वहीं रविवार को करीब 12000 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी दी। 

बता दे कि आश्विन नवरात्र पर्व के पहले दिन उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के परूथी व पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा नवरात्र मेले का आगाज किया गया। जिसमें त्रिलोकपुर में स्थानीय निवासियों व अन्य राज्यों के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। हरियाणा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड वह हिमाचल राज्य से आने वाले लोग यहां हर साल मेले में माता के दरबार में हाजिरी देते हैं। मां बाला सुंदरी कई राज्यों में रहने वाले लोगों की कुलदेवी मानी जाती है, जिसके दर्शन करने के लिए प्रत्येक नवरात्रों में लोग दूर-दूर से माता के दरबार में पहुंचते हैं। इस वर्ष भी माता के शारदीय नवरात्रों में लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं देखी जा रही है। कोरोना संकट के बावजूद भी लोग यहां आस्था व विश्वास के बूते माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि माता सभी के कष्टों को हरने वाली है दुनिया पर आई इस विपदा से मां बाला सुंदरी जल्द ही राहत दिलाएगी। इसी आस्था और भरोसे को लेकर लोग यहां पहुंच रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News