पुलिस लाईन सकोह की युवतियों सहित जिला में 17 कोरोना संक्रमित

Wednesday, Jan 06, 2021 - 08:35 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में आज कोरोना के 17 नए मामले सामने आए है। सीएमओ कांगड़ा ने बताया कि द्रम्मण का 62 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ के हरेड की 40 वर्षीय महिला, पालमपुर घुग्गर की 72 वर्षीय महिला, लोहना की 72 वर्षीय महिला, हरेड के कंदराल का 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाईन सकोह धर्मशाला की 27 वर्षीय महिला, खेल का 29 वर्षीय युवक, डडम्ब की 56 वर्षीय महिला तथा नागनपट्ट कलियाडा का 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा पुलिस लाईन सकोह की 25 वर्षीय युवती, धर्मशाला के कोतवाली बाजार का 21 वर्षीय युवक, दाड़ी का 37 वर्षीय व्यक्ति, 9 वर्षीय बच्ची, धर्मशाला की 21 वर्षीय युवती, तकीपुर कांगड़ा की 78 वर्षीय महिला, गमरू धर्मशाला का 20 वर्षीय युवक तथा धमीन की 42 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Jinesh Kumar