मेयर पद पर 3 पार्षद दौड़ में, सी.एम. आज लेंगे निर्णय

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 10:38 AM (IST)

धर्मशाला (जिनेश) : चुनावों में अप्रत्यक्ष बहुमत लेकर निर्दलीय पार्षदों को शामिल करने के बाद मजबूत हुई भाजपा भले ही महापौर व उप महापौर पद के लिए उलझ गई हो, लेकिन भाजपा ने 3 चेहरे नामित कर ही दिए हैं। चुनाव प्रभारी के स्तर पर इन 3 चेहरों को लेकर सोमवार को देर रात तक रणनीति बनी। जिसकी अंतिम मुहर खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को अपने धर्मशाला प्रवास पर लगाएंगे। भाजपा की ओर से अभी तक निगम चुनावों में दूसरी बार पार्षद बने एवं उप महापौर रहे औंकार सिंह नैहरिया महापौर की दौड़ में सबसे आगे हैं। वहीं महापौर की दौड़ में दूसरी बार पार्षद बनी तेजेंद्र कौर के अलावा पार्टी पहली बार पार्षद बनी संतोष शर्मा भी मेयर पद की दौड़ में चल रही है।

मेयर बनाने को लेकर ब्राह्मण सभा भी मुख्यमंत्री से मांग उठा चुकी है कि इस बार ब्राह्मण को नगर निगम धर्मशाला में नेतृत्व का अवसर दिया जाए। वही सूत्रों की माने तो पार्टी से टिकट न मिलने के बाद आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर आए सर्व चंद गलौटिया जिन्हें चुनाव जीतने के दूसरे ही दिन भाजपा के पदाधिकारियों ने मना लिया है उनका डिप्टी मेयर बनना तय माना जा रहा है तथा सभी भाजपा पार्षदों ने उनके नाम पर सहमति भी जता दी है। मेयर पद पर 3 नामों की चर्चा सोमबार देर रात तक चली बैठक भी रही तथा अब अंतिम फैसला लेने की गेंद मुख्यमंत्री के पाले में फेंक दी है और जयराम ठाकुर ही उपरोक्त 3 चेहरों में से महापौर के नाम तय करेंगे।

देर रात तक चली परिधि गृह में भाजपा की बैठक

महापौर व उप महापौर चुनाव के लिए परिधि गृह में नगर निगम धर्मशाला के प्रभारी एवं वन मंत्री राकेश पठानिया की अध्यक्षता में शाम को शुरू हुई बैठक देर रात तक चलती रही। लेकिन कोई भी फैसला महापौर पद को लेकर नहीं हो पाया। हालांकि चार चेहरों पर चर्चा थी, लेकिन इनमें से एक का नाम उप महापौर पद के लिए तय कर लिया गया है जबकि अब तीन चेहरों पर महापौर का फैसला होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News