चुनाव में बागी बिगाड़ सकते हैं खेल, 14 सीटें बन सकती हैं Game Changer

Friday, Oct 27, 2017 - 01:05 PM (IST)

शिमला: नामांकन वापसी के आखिरी दिन 41 निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम वापिस लेने के बाद अब मैदान में 111 निर्दलीय डट गए हैं। इन निर्दलीय सीटों में 14 सीटें ऐसी हैं जहां पर कांग्रेस और बीजेपी के बागी किसी भी पार्टी का खेल खराब कर सकते हैं। ऐसे में दोनों ही प्रमुख पार्टियों के लिए बगावत का झंडा बुलंद करने वाले सिरदर्द साबित हो रहे हैं। आखिरी दिन दोनों ही पार्टियां अपनों का मनाने का प्रयास करती हैं मगर ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। कुछ मान गए लेकिन ज्यादातर अपने अपने स्टैंड पर अड़े रहे। अब 9 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए कुल 348 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2012 में 459 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई। 

कांग्रेस में कौन अड़ा?

सीट  बागी  कांग्रेस प्रत्याशी
शिमला शहरी   हरीश जनार्था हरभजन सिंह
शाहपुर   विजय सिंह मनकोटिया केवल सिंह पठानिया
करसोग मस्त राम  मनसा राम
बड़सर  सीताराम भारद्वाज  आईडी लखनपाल
रामपुर सिंघी राम नंद लाल
नालागढ़ बाबा हरदीप सिंह  लखविंदर सिंह राणा
ऊना  राजीव गौतम सतपाल रायजादा
द्रंग पूर्ण चंद ठाकुर कौल सिंह ठाकुर
पालमपुर बेनी प्रसाद आशीष बुटेल
कुटलैहड़ शिवहरी पाल विवेक शर्मा
लाहौल स्पीति  राजेंद्र करपा रवि ठाकुर
बिलासपुर  बसंत राम बंबर ठाकुर
भरमौर  जनम सिंह  ठाकुर सिंह भरमौरी
ज्वालामुखी विजेंद्र कुमार  संजय रत्न

                                      
कांग्रेस में कौन माना?

सीट  बागी कांग्रेस प्रत्याशी
भोरंज  प्रेम कौशल  सुरेश कुमार
बिलासपुर  तिलक राज बंबर ठाकुर
शिमला ग्रामीण खेम राज और देवेंद्र ठाकुर  विक्रमादित्य सिंह
कांगड़ा  राज कुमार  पवन काजल
मनाली  धर्मवीर धामी और प्रेम शर्मा हरिचंद शर्मा


BJP के लिए ये बने आफत

सीट बागी BJP प्रत्याशी
पालमपुर प्रवीण शर्मा इंदु गोस्वामी
चंबा बीके चौहान   पवन नैय्यर
फतेहपुर राजन सुशांत कृपाल परमार
रेणुका जी हृदया राम बलबीर चौहान
हरोली रविंद्र मान राम कुमार
भरमौर ललित ठाकुर जिया लाल

           
कैसे समीकरण बिगाड़ सकते हैं आज़ाद
कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के बागी हवा का रुख किसी भी तरफ मोड़ सकते हैं। इसका सीधा सबूत है 2012 का चुनाव। इस चुनाव में 152 आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे, जिनमें से सिर्फ 5 विधानसभा तक पहुंचने में कामयाब हुए लेकिन इनमें से कईयों ने जिताऊ उम्मीदवारों की कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 17 सीटें ऐसी थी जिनमें बागियों ने 5000 से ज्यादा वोट लेकर पूरा समीकरण बदल कर रख दिया। 

2012 में बागी जिन्होंने तोड़े 5000 से ज्यादा वोट

सीट बागी वोट
चंबा राज सिंह  10,813
भटियात   भूपेंद्र कुमार   9,870
ज्वाली संजय कुमार 10,924
जयसिंहपुर रविंद्र धीमान 8006
कांगड़ा  डॉ राजेश शर्मा 7966
मनाली धर्मवीर धामी 14,346
आनी ईश्वर दास 5172
करसोग मस्त राम 11,000
नाचन दामोदर सिंह 10,861
बल्ह  महंत राम 9023
गगरेट  रमन कुमार 5245
घुमारवीं राकेश कुमार 6664
अर्की अमर चंद पाल 10,477
दून   परमजीत सिंह 10,429
कसुम्पटी विजय ज्योति सेन  6466
कुल्लू  प्रेम लता ठाकुर 7256
फतेहपुर  सुधा सुशांत 9335