घर पर महिला की डिलीवरी से खतरे में पड़ी जान, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Thursday, Dec 20, 2018 - 01:47 PM (IST)

पांवटा साहिब (रोबिन): पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शिलाई के क्यारी गांव की एक महिला (22) रीना की घर पर ही डिलीवरी करवाई गई। लेकिन डिलीवरी के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसको अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


एसएमओ डॉक्टर सहगल ने बताया कि महिला को प्रसव के बाद अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। बता दें कि महिला ने एक लड़के को जन्म दिया है। वहीं महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मौत के कारण का पता चल पाएगा।

Ekta