पर्यावरण को बचाना है , 15 दिनों में नाहन में रोपें जाएंगे 67 हजार पौधे

Saturday, Jul 14, 2018 - 03:43 PM (IST)

नाहन (सतीश)- हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र की नैहली पंचायत के बर्मन में  वन महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने बेहड़ा का पौधा लगाकर वन महोत्सव की शुरुवात की। इस दौरान वन विभाग, पुलिस कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लेकर वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि आने वाले 15 दिनों के भीतर नाहन क्षेत्र में 10 स्थानों पर करीब 67 हजार पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने वन विभाग को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। राजीव बिंदल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण ही एकमात्र उपाय है लिहाजा इस के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।

kirti