पाठ्यक्रम में कटौती और परीक्षाओं का संचालन करना महत्वपूर्ण: सोनी

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 11:43 AM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सी.बी.एस.ई. की तर्ज पर जमा-1 व जमा-2 कक्षा के पाठ्यक्रम में विभाजन व आदर्श प्रश्न पत्र तैयार किए जाने बारे बोर्ड कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से जमा-1 व जमा-2 कक्षा के अंग्रेजी, हिंदी, गणित, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान पढ़ा रहे विषयों तथा सी.बी.एस.ई. के विद्यालयों के विषयों विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त किए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण पाठ्यक्रम में कटौती और परीक्षाओं का सफलतापूर्वक संचालन करवाया जाना महत्वपूर्ण हैं।

नई शिक्षा नीति 2020 के परिणामस्वरुप शिक्षा के क्षेत्र में आंतरिक बदलाव होगा और संसाधनों को बढ़ावा मिलेगा जिससे भारत के भविष्य को नई दिशा मिलेगी। नई शिक्षा नीति गुणवत्ता, समानता, पहुंच और सामथ्र्य के सिद्धांतों पर तैयार की गई जो युवाओं की आशाओं और अकांक्षाओं को साकार करने का एक साधन है। विषय विशेषज्ञों के साथ कार्यशालाएं आयोजित कर जो भी सुझाव प्राप्त होंगे, उनके अनुरुप प्रारुप तैयार करके शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से विस्तृत विचार-विमर्श करके कार्यान्वित किया जाएगा। 27 अगस्त को जमा-1 व जमा-2 कक्षा के अन्य विषयों के विषय विशेषज्ञों की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News