राजनीति में सोशल मीडिया पर सक्रिय होना जरूरी : संजय टंडन

Friday, Feb 19, 2021 - 07:19 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): हिमाचल भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शल मीडिया आज सबसे बड़ी मांग है। कोई भी नेता अगर राजनीति करना चाहता है तो उसे सोशल मीडिया पर पूर्ण रूप से सक्रिय होना पड़ेगा। संजय टंडन ने भाजपा कार्यसमिति के सदस्यों को सोशल मीडिया की जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया सभी के लिए नए रास्ते खोलता है और 2022 के चुनावों में सोशल मीडिया का बहुत महत्वपूर्ण रोल रहने वाला है। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा नेता फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू ट्यूब पर अपना खाता जल्द खोलेंगे। भाजपा सह प्रभारी ने विधायकों, 2017 के प्रत्याशी, मंत्रिमंडल भाजपा प्रदेश पदाधिकारी को सोशल मीडिया के बारे में जागरूक किया व अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी सोशल मीडिया पर अच्छा कार्य कर रहे हैं।

Content Writer

Vijay