सोलन निवासियों के लिए जरूरी खबर: इन इलाकों में लगेगा Power Cut

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 05:36 PM (IST)

सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कण्डाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 11 मार्च, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता कण्डाघाट चंदन शर्मा ने दी।

चंदन शर्मा ने कहा कि 11 मार्च, 2026 को दोपहर 12.00 बजे से सांय 03.00 बजे वाकनाघाट तथा विद्युत उप केन्द्र कण्डाघाट के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News