यहां यूनियन की आड़ में वसूला जा रहा अवैध टैक्स, पढ़ें खबर

Sunday, Oct 07, 2018 - 09:59 AM (IST)

सोलन : कसौली भाजपा ने आरोप लगाया कि परवाणु में यूनियन की आड़ में अवैध टैक्स की वसूली कर माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इंटक नेताओं द्वारा आग में घी डालने का काम किया जा रहा है। महामंत्री संजीव कश्यप, मंडलाध्यक्ष दौलत ठाकुर, राज कुमार, सुंदरम ठाकुर, मदन मोहन, हीरा नंद, विनोद मरवाह व कपूर सिंह ने जारी बयान में कहा कि यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा यूनियन विवाद में बेवजह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जो दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने कहा कि यूनियन की आड़ में इंटक के नेताओं द्वारा निर्दोष लोगों की गाडिय़ों का तोड़ा गया। भाजपा मंडलाध्यक्ष की 2 गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया। उनका कहना है कि स्थानीय मंत्री ने आश्वासन दिया था कि इस विवाद को समाप्त करने के लिए सरकार उचित कदम उठा रही है। परवाणु में भी नालागढ़ व दाड़लाघाट की तर्ज पर ही सहकारी सभा द्वारा यूनियन का संचालन किया जाएगा। 

kirti