अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधी रात को DSP ने दलबल सहित मारी Raid

Thursday, Aug 01, 2019 - 03:46 PM (IST)

ऊना/संतोषगढ़ (विशाल/मनीश): ऊना जिला में अवैध खनन के काले कारोबार पर लगाम लगाने की लिए ऊना पुलिस की विशेष मुहिम जारी है। अवैध खनन को लेकर आधी रात को एस.पी. दिवाकर शर्मा ने 30 पुलिस कर्मियों के दलबल सहित छापेमारी की। पुलिस की भारी भरकम टीम रात के समय जिला के कई स्थानों पर घूमकर अवैध खनन को लेकर औचक निरीक्षण करने में जुटी हुई है। अब पिछले कुछ दिनों से यह क्रम लगातार जारी है। इसकी शुरूआत एस.पी. दिवाकर शर्मा ने खुद शुरू की थी जिसके बाद ए.एस.पी, डी.एस.पी. हैडक्वार्टर ने लगातार अलग-अलग दिन पुलिस टीम को लेकर अवैध खननकारियों पर कार्रवाई करने में लगे हैं। 

संतोषगढ़, टाहलीवाल, बाथड़ी और पंडोगा एरिया में चलाए गए इस सर्च अभियान को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। इस अभियान में डी.एस.पी ऊना अशोक वर्मा ने पुलिस प्रशासन के दल बल सहित संतोषगढ़ स्वां नदी के क्षेत्र में भी अवैध खननकारियों की गतिविधियों को जांचा। एरिया में पैट्रोलिंग के दौरान 2 ओवरलोडेड टिप्परों को जब्त किया गया। पुलिस द्वारा जब्त किए गए टिप्परों को पुलिस के कब्जे में रखा गया है। पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा तथा अवैध खनन की गतिविधियों पर लगाम लगाई जाएगी।

Ekta