हिमाचल के 43 स्कूलों को शिक्षा विभाग ने किया डिफाल्टर, जानिए क्या हैं वजह

Monday, Jul 31, 2017 - 12:45 PM (IST)

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के 43 जी.एस.एस. स्कूलों द्वारा वर्ष 2017-18 के आई.टी. छात्रों के नामांकन की सूचना नहीं दी गई है, जिसके चलते शिक्षा विभाग ने उक्त स्कूलों को डिफाल्टर की सूची में डाल दिया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर गुप्ता ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग ने जिला के जी.एस.एस. स्कूलों से आई.टी. छात्रों के नामांकन की सूचना मांगी थी, बावजूद इसके कई स्कूलों ने अभी तक सूचना ही उपलब्ध नहीं करवाई है, जिस कारण उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जानकारी न देने वाले स्कूलों को डिफाल्टर की श्रेणी में डाल दिया गया है। वहीं उक्त स्कूलों के प्रभारियों को जल्द से जल्द जानकारी देने को कहा है, नहीं तो डिफाल्टर स्कूलों की सूची को निदेशालय प्रेषित किया जाएगा।

डिफाल्टर स्कूलों की सूची
जी.एस.एस. पराल, आलमपुर, भरमाड़, बोदा, डगोह, डाहकुलाड़ा, देहरा बी., धट्टी, डोला करियाना, खानपुर, कल्याड़ा, कुंडी, कनोल, खुंडियां, कोसरी, कोटला, कुटियाड़ा, लग बलियाना, लथियाल, मझैरा, मंड, मनेई, मंगवाल, पिहड़ी, रैत, सकरी, सेहवां, सियूल, शाहपुर, सेलकर, सनही, अप्पर लम्बागांव, कुहान, सोलधा, सवाना, पद्दर, जाच्छ, मुल्थान, खरथ, भटेच, पलह चकलू, भगनाड़ा व सहोरा स्कूल शामिल हैं।