IGMC में गरीब मरीजों के लिए वरदान साबित होगी ये सुविधा

Friday, Dec 28, 2018 - 09:56 AM (IST)

शिमला : प्रदेश के मरीजों को अब टैस्ट करवाने के लिए निजी क्लीनिकों में जाने की जरूरत नहीं है। माइक्रोबायोलॉजी के सभी टैस्ट अब आई.जी.एम.सी. में ही होंगे। प्रदेश के मरीजों के लिए यह एक राहत भरी खबर है। प्रशासन ने मरीजों के लिए 33 टैस्टों की सुविधा आई.जी.एम.सी. में शुरू कर दी है। ये टैस्ट आई.जी.एम.सी. में काफी सस्ते होंगे। टैस्ट की सुविधा आई.जी.एम.सी. में उपलब्ध होने से एक तो मरीजों के पैसे कम खर्च होंगे, वहीं दूसरी ओर मरीजों को बाहर जाने की भी जरूरत नहीं होगी। मरीजों का समय भी ज्यादा नष्ट नहीं होगा। इससे पहले आई.जी.एम.सी. में अक्सर देखा जाता था कि जब भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाया जाता था तो उसे सबसे पहले डाक्टर टैस्ट ही लिखते थे।

प्रशासन ने दावा किया

ऐसे में मरीज को सबसे पहले निजी क्लीनिकों में टैस्ट करवाने जाना पड़ता था। मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतें टैस्ट करवाने में ही होती थीं लेकिन अब मरीजों को सारी सुविधा आई.जी.एम.सी. में ही उपलब्ध होगी। प्रशासन ने मरीजों के हित में एक बेहतरीन निर्णय लिया है। आई.जी.एम.सी. में प्रदेशभर के सैंकड़ों मरीज उपचार करवाने आते हैं। प्रशासन ने दावा किया है कि मरीजों के हित में आगे भी बेहतरीन निर्णय लिया जाएगा। आई.जी.एम.सी. में टैस्ट की सुविधा शुरू कर दी है और मरीजों ने अपने टैस्ट करवाने शुरू कर दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने टैस्ट आई.जी.एम.सी. में ही करवाएं। गरीब मरीजों के लिए यह सुविधा एक तरह से वरदान साबित होगी।

 

kirti