टांडा अस्पताल की दुर्दशा न सुधरी तो करेंगे सीएम का घेराव : कांग्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2020 - 12:08 PM (IST)

धर्मशाला (सौरभ): जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर कांगड़ा जिला की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही टांडा सहित कांगड़ा जिला के अन्य अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर नहीं की तो पार्टी कांगड़ा जिला में आने पर मुख्यमंत्री का घेराव करेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय महाजन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर टांडा मैडीकल कॉलेज का अस्तित्व मिटाने का प्रयास कर रही है। टांडा में आईजीएमसी की तुलना में डॉक्टर और पैरामैडीकल स्टाफ आधे से भी कम होना इसका सबूत है। कोविड-19 के नाम पर टांडा में सुपर स्पैशिलिटी ब्लाक बंद कर दिया गया है। हृदय रोगियों को शिमला और चंडीगड़ रैफर किया जा रहा है। इस कारण कई बार मरीज आधे रास्ते मे दम तोड़ रहे हैं। महाजन ने कहा कि टांडा मैडीकल की अनदेखी के कारण 5 जिलों चम्बा, हमीरपुर, ऊना, मंडी और कांगड़ा के मरीज निजी अस्पतालों में लुटने को मजबूर हैं। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को फर्श या स्ट्रेचर पर सोने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के प्राथमिक और सिविल स्वास्थ्य केंद्रों और सिविल अस्पतालों में भी स्टाफकी बड़ी किल्लत के चलते लोग परेशानी झेलने पर मजबूर हैं। महाजन ने आरोप लगाया कि जयराम सरकार टांडा मैडीकल कालेज को अस्थिर करके निजी अस्पतालों को लाभ पहुंचाना चाहती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News