राजनाथ स‌िंह ने गुड़िया केस पर कांग्रेस सरकार को सुनाई खरी-खोटी

Monday, Nov 06, 2017 - 04:32 PM (IST)

सोलन : हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को चुनाव होने हैं। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोलन के अर्की में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि उन्होंने श‍िमला के कोटखाई के चर्च‍ित गुड़‍िया रेप व मर्डर केस पर राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो सरकार बहन व बेटियां की सुरक्षा नहीं कर सकती उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी जनता की आंखों में धूल झोंकने वाली राजनीति नहीं की है लेकिन कांग्रेस जनता के साथ धोखा कर रही है। जहां भी कांग्रेस की सरकार होती है विकास खो जाता है, रूक जाता है। जनता की सबसे बड़ी अपेक्षा ये रहती है कि कम से कम सरकार में सीएम और पीएम पर तो भ्रष्टाचार के आरोप न हो। उन्होंने कहा सीएम वीरभद्र स‌िंह सायर मेले से नाराज होकर चले गए थे, चल गए तो चले जाएगे। राजनाथ ने कहा-मैं उनकी इज्जत करता हूं और वह मुझसे बड़े हैं।

अब पैसे देकर नौकरी दिलाने वालों पर अंकुश लगेगा
उन्होंने कहा कि जब हिमाचल में बीजेपी सरकार बनेगी तो क्लास सी और बी के लिए साक्षात्कार खत्म होंगे और कम्‍प्यूटर से ही मार्किंग होगी। दरअसल साक्षात्कार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार होगा है। अब पैसे देकर नौकरी दिलाने वालों पर अंकुश लगेगा। , उनका कहना है कि हम देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। 2022 तक किसानों की आय दो गुना करने पर सरकार काम कर रही है। इतना हीं नहीं उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को 11 हजार 328 करोड़ रुपए दिए थे। भाजपा सरकार ने 28 हजार 225 करोड़ दिया। अनुदान के तौर पर कांग्रेस ने 10 हजार  करोड़ रुपए दिए जबकि भाजपा सरकार ने 43 हजार करोड़ रुपए दिए है।