डिपो होल्डर का पति ऐसे मार रहा था गरीबों का हक, गिरफ्तार

Saturday, Jul 08, 2017 - 02:02 AM (IST)

पांवटा साहिब: सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले सस्ते राशन की कालाबाजारी करते एक डिपो संचालक के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिनों से गरीबों का राशन बेच रहा था जिस कारण लोगों को समय पर राशन नहीं मिलता था। आरोपी के कब्जे से वह राशन बरामद भी कर लिया गया है जिसे वह बेच रहा था। जानकारी के अनुसार क्षेत्र कीएक डिपो संचालक कई दिनों से उपभोक्ताओं को राशन नहीं दे रही थी। उपभोक्ताओं ने बताया कि जब भी वह राशन लेने जाते तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ता था। इसके बाद उन्होंने महिला के पति की टोह लेना शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी शुक्रवार को डिपो का राशन बेचने जा रहा था जिसे गांव वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उपमंडल पुलिस अधिकारी प्रमोद चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया गया है जिसमें जांच-पड़ताल जारी है।