महिला ने जड़ा आरोप, दहेज न देने पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है पति

Friday, Nov 16, 2018 - 10:34 PM (IST)

पांवटा साहिब: पुलिस थाना पावंटा साहिब में एक महिला ने दहेज के लिए मारपीट व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में उक्त महिला ने बताया है कि उसका पति व परिवार के अन्य लोग उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच करते हैं तथा पति 10 लाख रुपए की मांग करता है। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके मना करने के बावजूद पति उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है।

उत्तराखंड में हुई थी महिला की शादी
मिली जानकारी के अनुसार महिला कि शादी उत्तराखंड के डालनवाला में हुई थी। शादी के बाद पति व सास-ससुर महिला के साथ मारपीट व गाली-गलौच करने लग गए व दहेज कि मांग करने लगे। मामले कि पुष्टि डी.एस.पी. प्रमोद चौहान ने करते हुए बताया कि मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

Vijay